फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: लक्सर और भगवानपुर में छह मदरसों पर प्रशासन ने लगाई सील, मान्यता और पंजीकरण दस्तावेज नहीं दिखा सके

Wed, 26 Mar 2025 11:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम मदरसों की जांच कर रही है। मंगलवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र में मदरसों की जांच की।
 
विज्ञापन
अवैध मदरसों पर कार्रवाई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना पंजीकरण और मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में छह मदरसों को सील कर दिया है। इससे पहले प्रशासन भगवानपुर में 12 और लक्सर क्षेत्र में तीन मदरसों पर कार्रवाई कर चुका है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम मदरसों की जांच कर रही है। मंगलवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र में मदरसों की जांच की।

तहसीलदार ने बताया कि नगला खिताब, एथल और सीधडू गांव में संचालित हो रहे मदरसों की जांच की गई। जांच में मदरसा संचालक मान्यता और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। अनियमितताएं मिलने पर तीनों मदरसों को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मदरसों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कामकाजी महिलाओं के आशियाने के लिए जगह तय, सात हॉस्टल के लिए बजट स्वीकृत, जानें कब होंगे तैयार
विज्ञापन


उधर, भगवानपुर क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह मोहितपुर गांव में इस्लामिया जामिया रहमानी ए आलम मदरसा को सील किया गया। इसके बाद डाडा जलालपुर गांव मदरसा तालीमुल कुरान इस्लामिया और मदरसा इस्लामिया अरबिया रहमानिया को सील कर करा दिया है। इस बीच आसपास के लोगों की भारी भीड़ लगी रही। कार्रवाई के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें