फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के बाद बेटी के नाम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर। एक विधवा महिला ने कृषि भूमि बेचने के बाद छह महीने बाद इसी जमीन को अपनी बेटी के नाम कर दिया। आरोप है कि विधवा महिला ने हल्का लेखपाल से मिलीभगत कर कागजों में हेराफेरी कर जमीन का फर्जीवाड़ा किया है। जमीन खरीदने वाली एक महिला ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन

लक्सर विकासखंड के मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी एक महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद पति की संपत्ति महिला के नाम दर्ज हो गई। जनवरी 2020 में उसने अपने पति के हिस्से की लगभग छह बीघा जमीन गांव की ही तीन महिलाओं को बेच दी थी। इसके बाद जमीन के दाखिल खारिज के आवेदन पर लेखपा 10 जुलाई 2020 को खरीदारों का कब्जा दर्शाते हुए रिपोर्ट तहसीलदार को दी थी। भूमि खरीदने वाली महिलाओं में से एक महिला मिंतर देवी ने एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को शिकायती पत्र देकर बताया कि जमीन बिक जाने के एक महीने बाद जमीन बेचने वाली महिला ने वही जमीन दानपत्र के माध्यम से अपनी सगी बेटी के नाम कर दी। तहसीलदार ने रिपोर्ट मांगी तो उसी लेखपाल ने इस जमीन पर उसी महिला का कब्जा दर्शाते हुए दूसरी गलत रिपोर्ट दी है। साथ ही जमीन बेचने वाली महिला के पक्ष में लेखपाल ने रिपोर्ट लगा दी है। मिंतर ने लेखपाल और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें