फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी से की मारपीट, बच्ची को छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और बच्ची को जबरदस्ती छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बुक्कनपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पूर्व रुड़की के गांव जमालपुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने पर ससुराल वाले परेशान करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। 20 मार्च को पति उसे और दो बच्चों को सुनसान जंगल में छोड़कर फरार हो गया। वह किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मायके वालों ने पति से बात की तो उसने कुछ दिन बाद आकर ले जाने की बात कही लेकिन वह नहीं आया। शनिवार शाम पति घर पहुंचा और मायके वालों की गैरमौजूदगी में मारपीट कर बच्ची को जबरदस्ती लेकर चला
बाइक से मारी टक्कर, दराती से हमला
रायसी निवासी अविनाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता गांव में सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक तेज गति से बाइक लेकर आया और पिता को टक्कर मार दी। इससे उनके हाथ में चोट लग गई। विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज कर दी। बीच बचाव कराने आई मां के हाथ पर दराती से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें