फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिक्कमपुर जीतपुर गांव में एक व्यक्ति ने पड़ोसी युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज एवं महिला सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भिक्कमपुर जीतपुर गांव निवासी हिमांशु ने भिक्कमपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि मामूली कहासुनी के बाद उनके पड़ोस में रहने वाले दो युवक बुधवार शाम उनके घर आ गए और गाली गलौज करने लगे। इस दौरान घर में मौजूद हिमांशु की माता ने गाली-गलौज करने का विरोध किया तो दोनों युवक उनके साथ मारपीट करने लगे। बीच में उनकी बहन और भाई आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट होने पर परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने वाले युवकों से किसी तरह उन्हें छुड़ाया। हिमांशु ने बताया कि इस मारपीट में उनकी बहन को गहरी चोटें आई है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज ममगाई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें