फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी का नहीं लगा सुराग, तीनों टीम बैरंग लौटी

Sat, 23 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Bureau
विज्ञापन
लक्सर। खनन के कारोबार की रंजिश को लेकर विगत बुधवार को की गई दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पंाच लोगों पर हत्या की धाराओं तथा छह लोगों पर साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए  मुख्य आरोपी की तलाश में भेजी गई तीन टीमें बैरंग लौट आई है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी का सुराग तक नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन


विगत बुधवार की देर रात लक्सर के शेखपुरी क्षेत्र में खनन कारोबारी दो युवकों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में शुक्रवार को मृतक करुणेश के पिता सतपाल निवासी सोसाइटी रोड लक्सर की तहरीर पर संदीप उर्फ  चीकू, तेजेंद्र गिल पुत्र हरदेवा निवासीगण लक्सर, शमरूद्दीन उर्फ फखरू निवासी बसेड़ी, राज्जा पुत्र बलदेवा ऐथल, अनिल पुत्र ज्ञानचंद निवासी अकौढ़ा के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं वरदान , सन्नी उर्फ अमरपाल  निवासीगण लक्सर, राजकिरण पुत्र नेपाल, गुरविंदर , आकाश निवासीगण अकौढ़ा व कुबेर रोड लाइंस के मालिक संजीव राणा के खिलाफ  षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर मुख्य आरोपी की तलाश में सहारनपुर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर भेजी गई तीन पुलिस टीमें खाली हाथ लौट आई है। कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई करने पर भी आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में ले रखा है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही फरार आरोपियों की सुरागकसी का भी प्रयास कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र ंसिंह रौतोला का कहना है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

विधायक के दबाव में काम रही पुलिस
लक्सर। मृतक करुणेश व अनिल के परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि पुलिस क्षेत्रीय विधायक के दबाव में काम कर रही है। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण ही मुख्य आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


खनन की रंजिश में हुई करुणेश व अनिल की मौत के बाद शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे मृतकों के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कोतवाली में पहुंचे। इन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपियों को क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप किया गया है और इसी कारण पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप उर्फ चीकू को छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस से मामले के मुख्य आरोपी संदीप की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली जयदेव सिंह आर्य ने कहा कि पुलिस ने किसी भी दबाव में आरोपी को नहीं छोड़ा है। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। ग्रामीणों के काफी देर तक कोतवाली में डटे रहने के बाद कोतवाल आर्य ने उन्हें शनिवार तक मुख्य आरोपी को पकडने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण वापस लौट गए। इस दौरान रविंद्र चौधरी, धीर सिंह, सतवीर सिंह, राजकुमार, गोरख सिंह, विजय, अनिल, जितेंद्र, रमेश व साहब सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

चैंपियन ने कहा लक्सर के लिए था काला दिन
लक्सर। खनन कारोबार की रंजिश में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में शुरू से ही क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह का नाम उछल रहा है। मृतकों के परिजन भी साफ तौर पर विधायक पर मामले में राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य आरोपी संदीप उर्फ  चीकू को क्षेत्रीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है। इस पर शुक्रवार को विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने साफ शब्दों में कहा कि बुधवार की रात का दिन लक्सर के काला दिन था। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी पूरी साहानभूति पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि वे सरकार और राज्यपाल से मांग करते हैं कि दोषियों को गिरफ्तार कराकर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने राज्यपाल से मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।

दबाव बनाने को बंद कराया आरोपी का पेट्रोल पंप
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी संदीप उर्फ चीकू का गोवर्धनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप को बंद करा दिया। चौकी प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि आरोपी संदीप को पकड़ने के लिए दबाव बनाने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें