फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 19 हजार के जाली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर्व के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को पुलिस ने समय रहते दबोच लिया।
विज्ञापन


रविवार रात कोतवाली रुड़की की टीम मोबाइल गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है जो नकली नोटों का लेन-देन करने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।
विज्ञापन




पूछताछ में उसकी पहचान मुकेश कुमार गर्ग निवासी मोहल्ला सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 के कुल 38 जाली नोट बरामद किए गए जिनकी कुल कीमत 19,000 है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी के इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें