फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ढाढेकी गांव में संघर्ष के मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाढेकी गांव में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के ढाढेकी गांव में 11 मई को खेत की मेढ़ को लेकर शिवकुमार और नवाब पक्ष के बीच संघर्ष हो गया था। मामले में शिवकुमार के भतीजे अंकित ने नवाब और उसके दो बेटों दुष्यंत व अरली पर अपने ताऊ शिवकुमार व रोहित पर फावड़े से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था।
अब दूसरे नवाब पक्ष की ओर से भी नवाब के भाई गुरुदेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना वाले दिन उसका भाई नवाब और भतीजा दुष्यंत खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान आरोपी शिवकुमार, रोहित और अंकित ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसके भाई और भतीजे को चोट आई। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया था। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें