फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल रिमांड पर, बाइक बरामद

Wed, 02 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचे बसंत हत्याकांड के आरोपी विशाल को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया। सात घंटे की  रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बाइक पुलिस ने बरामद कर ली। फरार चल रहे छठे आरोपी पंडित उर्फ नीरज के ठिकानों को लेकर भी उससे पूछताछ की गई। शाम पांच बजे रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बसंत हत्याकांड में बुल्ला उर्फ विनय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार दिन पहले पंकज और मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शहर की गोलभट्टा कॉलोनी निवासी विशाल जमानत तुड़वाकर खुद ही जेल पहुंच गया था। मंगलवार को पुलिस ने प्रवीण वाल्मीकि के भांजे आशीष उर्फ कन्नू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुद जेल पहुंचे विशाल की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक का रिमांड मंजूूर कर लिया। जिस पर पुलिस उसे 10 बजे जेल से ले आई। उसकी निशानदेही पर ढंढेरा में झाड़ियों से बाइक भी बरामद कर ली।

हत्याकांड के दूसरे शूटर पंडित उर्फ नीरज की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने भी पुलिस ने पूछे। अहम सुराग हाथ लगने पर जल्द ही पंडित की गिरफ्तारी की उम्मीद भी जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि विशाल की निशानदेही पर बाइक बरामद हो गई है, रिमांड पूरी होने पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें