बसंत हत्याकांड में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फरार चल रहे प्रवीण वाल्मीकि के भांजे आशीष उर्फ कन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आशीष भी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था।
सफाई नायक बसंत की हत्या में पुलिस बुल्ला उर्फ विनय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। तीन दिन पहले पंकज और मनीष पुलिस के हाथ आ गए जबकि विशाल पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर खुद जेल पहुंच गया। इसके बाद प्रवीण वाल्मीकि का भांजा आशीष उर्फ कन्नू और शूटर पंडित उर्फ नीरज फरार चल रहे थे। मंगलवार को आशीष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि फरार पंडित उर्फ नीरज की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।