कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी हरिद्वार को दी तहरीर में पति, सास, ससुर और देवर पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मना करने पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए और 8 नवंबर 2025 को उसके सीने पर जलती सिगरेट से दाग दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर को आरोपी मायके आकर जान से मारने की धमकी दे गए। उसने कोतवाली मंगलौर और महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।