फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज हत्या के आरोप में फरार महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में बुग्गावाला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि महिला गांव छोड़कर फरार होने की फिराक में थी लेकिन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन




24 अगस्त को वादी शुभम कुमार निवासी कटारपुर थाना पथरी की तहरीर पर सागर पुत्र मांगेराम, मीना पत्नी मांगेराम और अंजली पुत्री मांगेराम निवासी गांजा मजरा थाना बुग्गावाला के खिलाफ वादी की बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मौत के घाट उतारने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी भगवानपुर कर रहे थे।



मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए मंगलवार को मीना पत्नी मांगेराम (40) निवासी गांजा मजरा थाना बुग्गावाला को बंधन बैंक, बिहारीगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें