फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क किनारे बैठे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर में हाईवे किनारे बैठे एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार रामपुर चुंगी निवासी विशाल सोमवार रात अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। देर रात उसके दोनों दोस्त भगवानपुर की तरफ चले गए। वह अकेले ही सालियर के पास हाईवे किनारे बैठा रहा। रात करीब 12 बजे हाईवे किनारे बैठे विशाल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देख वहां से गुजर रहे अन्य लोग अपने वाहन रोक विशाल के पास पहुंचे। विशाल लहूलुहान स्थिति में सड़क पर पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। कोतवाल गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें