फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन को बताया प्रेमिका, कार के आगे लेटा युवक, विदाई रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। विदाई के समय कस्बा निवासी एक युवक दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताकर उसकी कार के आगे लेट गया। युवक की हरकत देख दूल्हा पक्ष के लोग और रिश्तेदार भौचक्के रह गए। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह युवक को वहां से हटाकर दुल्हन की विदाई कराई। वहीं, दुल्हन के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती की शादी थी। बराती के रूप में एक कार से दूल्हे सहित तीन-चार लोग आए थे। दिन में शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद शाम करीब चार बजे दुल्हन को विदा किया जा रहा था। इसी बीच अचानक कस्बे का ही एक युवक दुल्हन की कार के आगे सड़क पर लेट गया। साथ ही दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताकर हंगामा खड़ा कर दिया। युवक की हरकत देखकर दोनों पक्षों के लोग भौचक्के रहे गए। स्थिति बिगड़ती देख मोहल्ले से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने युवक को समझा बुझाकर कार के आगे से बमुश्किल हटाया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की कार को रवाना किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें