फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किशोरी को जबरन घर से उठा ले गया युवक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रात के समय घर में मौजूद किशोरी को एक युवक अगवाकर ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद निवासी एक परिवार कोतवाली क्षेत्र में गन्ना कोल्हू पर कार्य करता है। परिवार कोतवाली क्षेत्र में ही रहता है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 मार्च की रात को उनकी नाबालिग बेटी घर में मौजूद थी। रात करीब 11 बजे स्थानीय एक युवक वहां आया और उनकी बेटी को जबरन उठाकर ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसके परिजन चार-पांच दिन पहले उनके घर आकर उन्हें धमकी देकर गए थे। उन्हाेंने किशोरी की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी और युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें