फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर पार करते समय डूबा युवक, तैराक ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। दोस्त के साथ गंगनहर में नहाने आया एक युवक नहर को पार करने के दौरान डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास अफरा तफरी मच गई। उसे डूबता देख एक तैराक ने बीच गंगनहर में पहुंचकर सकुशल बाहर निकाला। इससे उसके दोस्तों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस की।
विज्ञापन


शनिवार को भगवानपुर निवासी राहुल अपने दोस्तों के साथ रुड़की गंगनहर में नहाने के लिए आया। राहुल दोपहर के समय सोलानी पार्क के पास गंगनहर में नहाने गया। इसी बीच वह गंगनहर को तैरकर पार करने लगा। लेकिन बीच में जाने पर वह थक गया और डूबने लगा। यह देखते ही उसके दोस्त शोर मचाने लगे। चाय बेचने वाला युवक मोनू पहुंचा और युवक को बचाने के लिए गंगनहर में कूद गया। गंगनहर के बीच जाकर मोनू ने डूब रहे युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें