फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए सिविल अस्पताल में छह बेड का विशेष वार्ड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्त कांवड़ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को सिविल अस्पताल प्रशासन ने ट्रामा सेंटर में छह बेड का विशेष कांवड़ वार्ड तैयार किया है। इस वार्ड में यात्रियों को प्राथमिक उपचार से लेकर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री क्षेत्र से गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


कांवड़ वार्ड में बुखार, उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, चोट, मोच और अन्य सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। इसके अलावा ऑक्सीजन, प्राथमिक उपचार की सामग्री और अन्य जरूरी चिकित्सीय उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे। वार्ड में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रहेंगी। ट्रामा सेंटर में गंभीर रूप से घायल या बीमार श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सीएमएस डॉ़ एके मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली गई हैं। चिकित्सकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें