फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डायट में 10 जुलाई तक चलेगा सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 10 जुलाई तक सात दिवसीय आवासीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य डीएलएड छात्रों में स्काउट-गाइड की भावना को विकसित करना और उन्हें नेतृत्व, अनुशासन, सेवा वआपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को भी प्रशिक्षण शिविर में डायट प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड की मूल अवधारणाओं, ध्वज शिष्टाचार, गांठें बांधने की विधि, प्राथमिक उपचार, कैंप क्राफ्ट, टोली प्रणाली, सामूहिक जीवन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम समन्वयक राजीव आर्य ने बताया कि छात्रों को दैनिक दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों और समूह आधारित अभ्यासों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
शिविर के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड संगठन की कार्यप्रणाली, सेवा कार्यों के महत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता, टीम भावना, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि प्रतिभागी अपने विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन कर सकें। डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि यह आवासीय प्रशिक्षण शिविर 10 जुलाई तक नियमित रूप से डायट में संचालित होगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें