फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर किया भाई-बहन के रिश्तों का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार को हुए दोहरे हत्याकांड ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। बहन और उसके पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। करीब एक माह पहले रुड़की में भाई ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे कुछ दिन पहले बहन से प्रेम-प्रसंग के शक में एक कैंटीन संचालक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


झबरेड़ी कलां में हुई वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रिश्तों और शक के नाम पर हिंसा की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। पुलिस के अनुसार झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह आरोपी युवक ने अपनी बहन रूपा और पड़ोसी सूरज उर्फ मुन्ना को गोली मार दी। इसके पीछे भाई के मन में अपनी बहन और पड़ोसी युवक के बीच प्रेम संबंध होने का शक बताया जा रहा है।
इससे पूर्व रुड़की में चुड़ियाला निवासी विवेक ने रुड़की में रह रही दो बहनों पुष्पा और संगीता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि विवेक अपनी बहनों के चाल चलन से नाराज था। उसका कहना था कि बहनों के कारण उनके घर की बदनामी हो रही है और उसका रिश्ता भी टूट गया है।
विज्ञापन


इससे पहले ढंडेरा में कैंटीन संचालक अमन की हत्या भी इसलिए की गई थी कि आरोपी को अपनी बहन के साथ उसके प्रेम संबंध होने का शक था। इसके अलावा भी इस तरह की घटनाओं फायरिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। करीब दो माह पूर्व मोहनपुरा में बहन से बातचीत करने को लेकर एक युवक पर गोली मारकर उसे घायल कर दिया गया था। फिलहाल दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने समाज में रिश्तों के बदलते स्वरूप और विवादों के हिंसक रूप लेने की चिंता को भी गहरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें