फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को रुड़की और आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निबंध, भाषण, चित्रकला, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेहवड़ कलां में आयोजित प्रतियोगिताओं में 12 विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि गौरव मोहन सैनी और प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय में रंगोली और पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। डॉ. मेनका त्रिपाठी, प्रियंका शर्मा, रितु अग्रवाल, सविता सैनी, अनीता सैनी, धर्मवीर सिंह, ईश्वरचंद रुहेला, हर्ष सैनी और ब्रिजेश सैनी मौजूद रहे।

कन्हैयालाल डीएवी इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में अश्विनी कुमार प्रथम, कार्तिक द्वितीय व कार्तिक तृतीय रहे। भाषण में रिहान प्रथम, साहिल द्वितीय और दीपक कुमार तृतीय रहे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिरी और जिला महामंत्री सागर गोयल ने विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, राजाराम मुंडेपी, राजेश कुमार वर्मा, डॉ. प्रियंका सैनी और लोकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गणेशपुर में निबंध में विनीता, वैशाली और आसमी व भाषण में इरम जहां, प्राची, महविश, भारती ने स्थान प्राप्त किए। चित्रकला में दीपांशी, सविया और मदीहा विजेता रहीं। मुख्य अतिथि आर्य संदीप यादव ने छात्राओं को स्वच्छता और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।

बीएसएम इंटर कॉलेज में प्रबंधक एडवोकेट ममतेश कुमार शर्मा और सचिव एडवोकेट रजनीश कुमार शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक ने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से उनमें जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मेयर अनिता अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार दिए। छात्राओं ने नाटक, शिव तांडव और महाकाली नृत्य प्रस्तुत किए। प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल, सहायक प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल मौजूद रहीं।

नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में चौधरी मनीष कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या नीलम कटियार ने छात्राओं को डिजिटल प्रशासन और विकसित भारत-2047 की जानकारी दी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में श्यामवीर सिंह सैनी, डॉ. अनिल शर्मा और सुमित अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर, शिक्षाराज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरखेड़ी शाहजहांपुर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज और राजकीय इंटर कॉलेज कुंजा बहादुरपुर में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पिरान कलियर स्थित एमजीएफएम इंटर कॉलेज चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद और सभासद अमजद अली समेत अरुण कुमार, सभासद गुलफाम साबरी, कॉलेज प्रबंधक अनीस अहमद, प्रधानाचार्य मौ. यूनुस आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें