फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भिक्कमपुर निवासी की मौत के मामले में आया नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भिक्कमपुर गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले घर से लापता उमेश कुमार को दो युवक अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए थे। उन्होंने ही उमेश की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया। शनिवार को परिजन व ग्रामीण लक्सर कोतवाली पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


भिक्कमपुर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई उमेश कुमार 26 नवंबर की शाम लगभग छह बजे घर से निकला था। इस दौरान भिक्कमपुर व कबूलपुरी रायघटी गांव के दो व्यक्ति उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए थे।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। इसके अगले ही दिन 27 नवंबर को हबीबपुर गांव के पास अज्ञात शव मिलने की जानकारी पुलिस को हुई। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को रुड़की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था।
विज्ञापन




बाद में सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान उमेश कुमार के रूप में की गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक उमेश को अपने साथ ले जाने वाले दोनों व्यक्तियों ने ही उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें