फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: क्लीनिक पर दवा लेने गए व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के लिए दवा लेने क्लीनिक पर गए अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जातिसूचक शब्द कहे गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सीधडू गांव निवासी मनोज कुमार ने तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के लिए दवा लेने गांव में एक क्लीनिक पर गया था। जब वह क्लीनिक पर गया तो क्लीनिक बंद मिला। इस दौरान यहां पहले से मौजूद आरोपी तनवीर, मुक्तियार, फगरू टेलर और गुलसनव्वर निवासी ग्राम सीधडू ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करना शुरू कर दिया।

उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। मनोज ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें