फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध हालात में युवती लापता, दो युवकों पर मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस

Tue, 22 Apr 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल को बेटी किसी काम से घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती संदिग्ध हाल में लापता हो गई। युवती की मां ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवती और दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस युवकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल को बेटी किसी काम से घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। मां ने बेटी की आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया कि इस बीच किसी ने बताया कि उसकी बेटी को अंतिम बार एक युवक के साथ देखा गया था।

Roorkee News: नशे में फक्कड़ ने फावड़े से हमला कर की थी सुखवीर की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवती के परिजनों ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो वह भी घर से गायब थे। महिला ने दोनों पर बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से बेटी की खोजबीन की मांग की है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर फरमान और जीशान निवासी गांव जसोदरपुर, लक्सर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें