फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व दिव्यांग दिवस पर प्रत्येक ब्लॉक में होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस है। प्रत्येक ब्लॉक में दिव्यांग बच्चों को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। लक्सर और खानपुर दोनों ब्लॉक का कार्यक्रम एक ही जगह होगा।
विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर प्रत्येक ब्लॉक में कार्यक्रम होंगे, लेकिन लक्सर और खानपुर में बच्चों की संख्या कम होने के चलते दोनों ब्लॉक का एक जगह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इनके अलावा सभी ब्लॉक में एक-एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छता, सांस्कृति, कविता पाठ, सुलेख, चित्रकला व खेलकूद आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी, जिसमें बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। यदि रुड़की ब्लॉक की बात करें, तो यहां का कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-18 में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि लक्सर और खानपुर ब्लॉक का एक जगह कार्यक्रम आयोजित होगा। जबकि अन्य ब्लॉकों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें