फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शिवमंदिर में प्रसाद चढ़ाने से मनोकामना होती है पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अश्वनी शर्मा
खानपुर। महाभारतकालीन जटाशंकर महादेव मंदिर शक्तिपीठ में प्रसाद चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। श्रावण के महीेने यहां खानपुर और मुजफ्फरनगर के लोग जल चढ़ाने आते हैं। ऐसी भी मान्यता है कि यहां प्रसाद चढ़ाने से निसंतान को भी संतान सुख की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

खानपुर का महाभारतकालीन शिव मंदिर आस्था का केंद्र है। बताया जाता है कि पौराणिक काल में यहां पर मात्र एक शिवलिंग था। पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान एक कुएं का निर्माण किया था। मंदिर में आज भी यह कुआं मौजूद है। मान्यता है कि मंदिर में काशीफल का प्रसाद चढ़ाने से निसंतान को भी संतान सुख की प्राप्ति हो जाती है। पूरे साल भर यहां हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, बिजनौर से दंपति प्रसाद चढ़ाने आते हैं। मंदिर में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में लगभग दस हजार दुकानें लगती हैं। मेले में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश आदि जगहों से श्रद्धालु आते हैं। खानपुर के पूर्व प्रधान मदन शास्त्री, इलम चंद शर्मा, सुखवीर बताते हैं कि सच्चे मन से शिवलिंग के दर्शन कर मन्नत मांगने वाली की मन्नत जरूर पूरी होती है। जिन युवाओं को शादी होने में अड़चन आ रही हो वह यदि मंदिर में आकर प्रसाद चढ़ा दें तो उसका रिश्ता जल्दी तय हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें