फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरपका मुंहपका बीमारी से पांच पशु मरे, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर (ब्यूरो)। एक सप्ताह के भीतर खुरपका और मुंहपका बीमारी से पांच पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पशु विभाग के अधिकारियों पर टीकाकरण नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। उधर, एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों कई पशुओं में खुरपका और मुंहपका बीमारी फैली हुई है। ग्रामीण कालूराम चौधरी, विजयपाल सिंह, अनुजशर्मा ने बताया प्रत्येक गांव में पशु इस बीमारी से पीड़ित हैं। मंगलवार को शेखर चौधरी, उमेश चौधरी, सुरेश शर्मा आदि ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से पशुधन विभाग के अधिकारियों पर अब तक टीकाकरण नहीं करने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि खुरपका और मुंहपका बीमारी से अब तक पांच से अधिक पशुओं की मौत हो गई है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने ग्रामीणों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजपाल का कहना है कि जल्द ही टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। पशुओं में बीमारी फैलने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें