फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत और जिला पंचायत दोनो ने छोड़ दिया पैठ बाजार का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला। चुड़ियाला गांव में लगने वाले साप्ताहिक पैठ बाजार का ठेका ग्राम पंचायत और जिला पंचायत हरिद्वार दोनों ने अलग-अलग व्यक्तियों को दे दिया। मामला उस समय उजागर हुआ जब मंगलवार को गांव में लगे पैठ बाजार में दोनों के ठेकेदार दुकानदारों से वसूली करने पहुंच गए। इस दौरान दोनों में जमकर तूतू-मैं मैं हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

करीब दो दशक से चुड़ियाला गांव में मंगलवार को साप्ताहिक पैठ लगती है। मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष को छोड़कर हमेशा ग्राम पंचायत इस पैठ बाजार का ठेका छोड़ती है, लेकिन पिछले दो साल से अचानक व्यवस्था में बदलाव हुआ और दो साल से जिला पंचायत इसका ठेका देने लगी। इस वर्ष का ठेका ग्राम प्रधान रेखा देवी ने 23 मार्च को खुली बैठक आयोजित कर सर्वाधिक बोली लगाने वाले सुलेमान को 82 हजार में दे दिया। मंगलवार को लगे पैठ बाजार में सुलेमान अपने साथियों के साथ दुकानदारों से वसूली करने पहुंच गया, लेकिन इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वसूली कर रहे थे। जिस पर सुलेमान आग बबूला हो गया। दूसरे लोगों का कहना था कि उन्होंने जिला पंचायत हरिद्वार से 35 हजार में ठेका लिया है। जिसके चलते वह वसूली करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर तूतू-मैंमैं हुई। इससे पहले की मामला कोई मारपीट तक पहुंचता, कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। जिसके बाद दोनों पक्ष तेज्जूपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और अपना-अपना पक्ष रखा। चौकी प्रभारी भगत दास ने बताया कि मामले को लेकर जिला पंचायत से कागज मांगे गए है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के चलते दो सप्ताह तक पैठ को फ्री कर दिया गया है। जिससे दो सप्ताह तक कोई भी पक्ष वसूली नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें