फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी संचालक के खाते से 83 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग एक्टीवेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक ट्रेवल एजेंसी संचालक के खाते से हजारों रुपये साफ कर दिए। ठगी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। ट्रेवल एजेंसी संचालक ने बैंक पहुंचकर मामले की शिकायत की। साथ ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्श नगर निवासी सागर अग्रवाल ट्रेवल एजेंसी संचालक हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व बैंक जाकर इंटरनेट बैंकिंग की यूजर आईडी और पासवर्ड एक्टीवेट कराया था। इसके बाद वह एक खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहे थे, लेकिन रकम ट्रांसफर नहीं हुई। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर में बात की तो बताया गया कि उनका इंटरनेट बैंकिंग एक्टीवेट नहीं हुआ है। साथ ही कहा कि वे एक नंबर और लिंक भेज रहे हैं। लिंक को ओपन कर इस मोबाइल नंबर पर भेजना है। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्टीवेट हो जाएगा। लिंक ओपन करते ही उनके मोबाइल पर एक के बाद एक दस मैसेज आए, जिनमें खाते से रुपये निकालने की जानकारी थी। उनके खाते से 83 हजार रुपये निकाल लिए गए। वह आननफानन में बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाते में मात्र 180 रुपये ही बचे हैं। शुक्रवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही शिकायत को साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें