फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय घेराव की तैयारी में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

रुड़की। कर्ज माफ करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने शासन-प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अब सचिवालय के घेराव का ऐलान किया है। इसे लिए रणनीति भी बनानी शुरू कर दी है।
प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने, हरियाणा की तर्ज पर सिंचाई के लिए भी मुक्त बिजली की मांग को लेकर भाकियू के पदाधिकारी किसानों के साथ जेएम कार्यालय पर पांच अगस्त से धरना दे रहे है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने की किसान लगातार मांगाें को लेकर धरना और भूख हड़ताल कर रही है लेकिन शासन और प्रशासन आज भी मांगों की अनदेखी कर रहा है। अब किसान आंदोलन को ओर उग्र किया जाएगा। सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता विजय शास्त्री ने बताया कि यदि मांगों पर संज्ञान नहीं लिया जाता है, तो सचिवालय का घेेराव किया जाएगा। जिसकी रणनीति बनाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर जेएम कार्यालय पर 28वें दिन शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान रविपाल, राममूर्ति धर्मेंद्र, अंकुर, विरेंद्रपाल, पप्पू, विकेश, मो. अखलाक, ओमपाल, जनक, महिपाल, सुक्रमपाल व चमन लाल आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें