लक्सर में शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर निरंजनपुर गांव निवासी एक युवक को 74 शराब के पव्वे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार को मुखबिर ने लक्सर आबकारी निरीक्षक शिवप्रसाद व्यास को सूचना दी कि निरजनपुर गांव निवासी युवक पंजाब की शराब की बड़ी खेप तस्करी करने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची टीम को देखते ही आरोपी युवक भागने लगा। टीम ने घेराबंदी उसे पकड़ लिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी राहुल निवासी निरजंनपुर के पास से 74 पव्वे बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी काफी दिन से शराब तस्करी करता आ रहा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में सिपाही शिवराज सिंह, अमित कुमार, कुलदीप व अंकित आदि शामिल थे।