फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में डाले जा रहे रसायनयुक्त पानी की जांच करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर जिला उद्योग केंद्र रुड़की के सहायक प्रबंधक के नेतृत्व में टीम ने भगवानपुर पहुंचकर फैक्ट्रियों से निकलने वाले रसायनयुक्त पानी की जांच की है। वहीं, फैक्ट्रियों द्वारा खुले में डाले जा रहे रसायनयुक्त पानी की वीडियोग्राफी की गई। टीम जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

विधायक ममता राकेश ने ग्रामीणों के साथ करीब 20 दिन पूव डीएम को शिकायत कर बताया गया था कि भगवानपुर क्षेत्र की कुछ फैक्ट्रियां रसायनयुक्त दूषित पानी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खुले में डाल देती हैं। इससे भूमिगत जल दूषित हो गया है और हैंडपंप और सबमर्सिबल आदि से खराब पानी निकल रहा है। डीएम दीपक रावत ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र रुड़की के सहायक प्रबंधक बीएस पाल को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। इसके बाद मंगलवार को टीम ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर और सिकंदरपुर के पास लगी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर खुले में डाला जा रहे रसायनयुक्त दूषित पानी की वीडियोग्राफी की। गांवों के हैंडपंपों से निकलने वाले पानी की भी जांच की है। वहीं, टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। ग्रामीण शेरू, सचिन, मोहित, राकेश आदि ने बताया कि रसायनयुक्त पानी से ग्रामीण बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र रुड़की बीएस पाल का कहना है कि इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें