फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां उत्कृष्ट मां के सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भारत विकास परिषद अविरल गंगा के पदाधिकारियों ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां सरोज पंत को उत्कृष्ट मां के सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

रविवार को भारत विकास परिषद अविरल गंगा के पदाधिकारियों ने देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सरोज पंत को उत्कृष्ट मां के सम्मान से नवाजा गया। साथ ही कई मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं, फोनिक्स इंजीनियरिंग कॉलेज के मालिक सुनील जैन और उनकी पत्नी मीनू जैन को वरिष्ठ युगल के सम्मान से नवाजा गया। जबकि, रुड़की से आईपीएस में चयनित कुमारी अनुषा बडोला को उत्कृष्ट नारी सम्मान दिया गया। इस अवसर पर गीत और नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मौके पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, पीयूष गर्ग, सत्येंद्र मित्तल, आदर्श तोमर, बीपी गुप्ता, सुगंध जैन, डॉ. संगीता, रश्मि, गरिमा चड्ढा, प्रदीप, कमलेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें