फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सफरपुर के ग्राम प्रधान को पद से हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लगभग खारिज हो गया है। अधिकारियों ने जांच में पाया है कि प्रस्ताव में कई लोगों के फर्जी हस्ताक्षर हैं। लिहाजा अधिकारियों ने अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

रुड़की ब्लॉक के सफरपुर ग्राम पंचायत में कुल 3200 वोटर हैं। पंचायत के कुछ लोगों ने 868 लोगों के हस्ताक्षर के साथ अविश्वास प्रस्ताव बनाकर अधिकारियों को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई तभी होती है, जब एक चौथाई वोटरों के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो। प्रस्ताव पर एक चौथाई से अधिक वोटरों के हस्ताक्षर होने पर विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की थी। जबकि, ग्राम प्रधान शमा परवीन ने जिला पंचायतीराज अधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी को शपथपत्र देकर बताया कि प्रस्ताव पर कुछ ऐसे लोगों के हस्ताक्षर हैं, जो करीब छह महीने या दो साल से गांव में नहीं रह रहे हैं। इसके बाद जिला पंचायतीराज अधिकारी ने मामले की जांच शुरू की थी। जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इन लोगों को हस्ताक्षर के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से कोई भी हस्ताक्षर करने नहीं पहुंचा। इसके साथ ही अविश्वास प्रस्ताव में करीब 180 के नाम तो हैं, लेकिन ये उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। यदि इन लोगों को 868 में से घटा दिया जाए तो अविश्वास प्रस्ताव का कालम पूरा नहीं होता है। लिहाजा अविश्वास प्रस्ताव दुरुस्त नहीं होने के चलते इसे खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें