रुड़की। जिले भर के छह परीक्षा केंद्रों पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की परीक्षा आज होगी। विभाग ने परीक्षा करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एक सीट के सापेक्ष करीब चौदह बच्चे प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पिछले दिनों आवेदन मांगें गए थे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को लंढौरा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। विद्यालय की 60 सीटों के सापेक्ष 839 बच्चों ने आवेदन किया था। जिसके अनुसार एक सीट पर करीब 14 बच्चे जोर आजमाइश करेंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजित कराने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। जिसके चलते प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटर बनाया गया है। रुड़की ब्लाक का सेंटर जीआईसी रुड़की को बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों के नोडल अधिकारी उपखंड शिक्षा अधिकारियों को बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रहमपाल सिंह सैनी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रुड़की ब्लाक का सेंटर जीआईसी रुड़की में बनाया गया।