फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समय से मिल सकेगा अशासकीय शिक्षकों को वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को अब समय पर वेतन मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने वेतन बिल आदि की समय सारणी जारी की है। स्कूलों से वेतन बिल आदि समय पर न मिलने के कारण महीनों वेतन कार्यालय और कोषागार में लटका रहता हैं, जबकि विभाग के पास पर्याप्त बजट है।
विज्ञापन

अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन लगभग हर महीने लेट आता हैं, जबकि विभाग के पास बजट उपलब्ध रहता है। इसका कारण है कि स्कूलों से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाने वाला वेतन बिल आदि समय से नहीं पहुंच रहा है। जिसके बाद यह वेतन बिल कोषागार में लटका रहता है। कुछ स्कूलों का वेतन बिल न आने के कारण सभी स्कूलों को वेतन का इंतजार करना पड़ता हैं। इस समस्या को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से शिकायत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रुपेंद्र दत्त शर्मा से की जा रही थी। जिसके चलते मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बाबत समय सारणी जारी की है। सभी स्कूलों को प्रत्येक माह का वेतन बिल कार्यालय पर 20 से 23 तारीख के बीच जमा करना आवश्यक होगा। जिसके बाद यह वेतन बिल 25 से 27 तारीख तक कोषागार में जमा होगा और अगले माह एक या दो तारीख को ही शिक्षकों का वेतन जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें