फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तमंचे के बल पर साढ़े सात हजार लूटे

Wed, 17 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलीखेड़ा मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आधी रात तमंचे के बल पर नगदी लूट ली। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप पर रात के समय केवल साढ़े सात हजार की नगदी थी। सेल्समैन से लूट के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग पर गायत्री पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात लाल रंग की बाइक पर तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन शालू सैनी को तेल डालने का इशारा किया। इसके बाद बदमाशों ने सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और नगदी की मांग की। सेल्समैन ने जान बचाने के लिए पेट्रोल पंप पर मौजूद करीब साढ़े सात हजार रुपये की नगदी बदमाशों के हवाले कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
 
पुलिस को शक है कि बदमाश आस पास के गांव से हैं और उन्हें जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा। बुधवार की सुबह नोरंग गांव गागलहेड़ी निवासी शालू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हुलिये के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के लिए कई बार रैकी की। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि युवक कई दिन से पेट्रोल पंप के आस पास देखे जा रहे थे। सुनसान होने के कारण उन्होंने वारदात के लिए आधी रात का समय चुना।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें