फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता

Wed, 17 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं का एक छात्र गायब हो गया। परिजनों के मुताबिक छात्र स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। प्रेमनगर कालोनी निवासी गंगाशरण ने अपने बेटे अमित की गुमशुदगी पर गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उन्होंने स्कूल में भी पूछताछ की तो जानकारी मिली कि वह स्कूल से चला गया था। अमित के दोस्तों से भी पता किया गया मगर कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद परिजन कोतवाली गंगनहर पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें