फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। शहीदों की याद में समाजसेवी संगठन समर्पण जन कल्याण संगठन और अमर उजाला फाउंउेशन की ओर से शनिवार को सिविल अस्पताल रुड़की में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आईएमए और रुड़की केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। शिविर सिविल अस्पताल में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल अस्पताल रुड़की में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए बैठक कर रूपरेखा बनाई गई। संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान कर सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। बैठक की अध्यक्षता रुड़की केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र शर्मा और समर्पण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनकर और महामंत्री प्रदीप गोयल ने किया। बैठक में अरुण कोहली, प्रदीप गोयल, संदीप यादव, शैलेश बंसल, अजय सैनी, अमित महादेव, नितिन, अंकुर त्यागी, अजय सैनी, विकास गुप्ता, राजेश सोनकर, सचिन पंडित, अतुल सैनी, अमित सिंघल, मनोज मेहरा, सोनू शर्मा नवनीत बेदी, सुमित भारद्वाज व सचिन पंडित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें