फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के एक दिन बाद किसानों को 24 करोड़ के भुगतान का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। होली के एक दिन बाद शुगर मिल प्रबंधन ने 26 करोड़ के गन्ना भुगतान का किसानों को तोहफा दिया है। मिल ने मौजूदा पेराई सत्र का 23 करोड़ 95 लाख रुपये का गन्ना भुगतान जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन की ओर से भुगतान राशि का चेक गन्ना विकास समितियों को जारी कर दिया गया है। समितियों ने उक्त धनराशि को किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल ने शुक्रवार को किसानों का मौजूदा पेराई सत्र का गन्ना भुगतान जारी कर दिया गया। मिल के प्रधान प्रबंधक खंडेलवाल ने बताया कि जनपद की सभी समितियों का 16 जनवरी से 27 जनवरी तक का 23 करोड़ 95 लाख रुपये का गन्ना भुगतान जारी किया गया है। इस धनराशि का चेक गन्ना विकास समिति को सौंप दिया गया है। उधर, गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव गौतम नेगी ने बताया कि जल्द ही किसानों के खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अगले एक दो दिनों में किसान अपने खाते से पैसा निकल सकेंगे। लक्सर शुगर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल ने बताया कि मिल की ओर से गत पेराई सत्र का अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए साफ्ट लोन लेने की प्रक्रिया चल रही है, लोन राशि स्वीकृत होते ही अति शीघ्र तमाम भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें