फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के संदीप प्रथम और रुड़की के मयंक रहे द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

बिशंबर सहाय इंस्टीट्यूट के संस्थापक चेयरमैन रूपचंद शर्मा की पुण्यतिथि पर कराए गए नेशनल सेमिनार में आईसीएफएआई, देहरादून के संदीप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि केएलडीएवी पीजी कॉलेज रुड़की के मयंक धारीवाल दूसरे स्थान पर रहे। जीआरडी देहरादून की पूजा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजतेओं को नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के जरिए ही देश और समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण प्रदान कर छात्रों की प्रतिभा का विकास किया जा सकता है। विवि कुलसचिव गिरीश अवस्थी ने शिक्षकों से छात्रों केे बेहतर पढ़ाई और संस्कार देने का आह्वान किया। ‘वैश्विक परिदृश्य में देश की आर्थिक नीतियां’ विषय पर सेमिनार में छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए। सचिव चंद्रभूषण शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सौरभ भूषण शर्मा, गौरव भूषण शर्मा, डा. एमसी गोयल, डा. बीएल अग्रवाल, एमएच अंसारी, सुनील चौहान, प्रवीन कुमार, जितेंद्र सिंह, शाजेब आलम, प्रमोद वर्मा, राजन, लक्षमण, प्रदीप शर्मा, अवनीश, विपीन, शबनम, आयुषी, शाहिन, हुमा, दीपा, पारुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों के छात्रों ने किया प्रतिभाग
सेमिनार में टिहरी कैंपस बादशाहीथौल की आरती, बिशंबर सहाय इंस्टीट्यूट की गरिमा, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की की मेघा आरोड़ा, कोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की अंकिता गुप्ता, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अमन कुमार धीमान, जीआरडी देहरादून की पूजा ठाकुर, आईसीएफएआई देहरादून के संदीप सिंह और अभिनव जैन, आरसीएमसीए रुड़की के वकार हुसैन, रुड़की कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अर्पित शर्मा, केएलडीएवी पीजी कॉलेज रुड़की के मयंक धारीवाल, एसडी पीजी कॉलेज रुड़की की नेहा पाल, शाकुंभरी इंस्टीट्यूट रुड़की के अक्षय सैनी ने प्रतिभाग किया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें