ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
मुजफ्फरनगर और खतौली के बीच रेलवे ट्रैक पर इंटरलाकिंग के काम के चलते ऋषिकेश-दिल्ली और दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर 18 मार्च तक रद्द रहेगी। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से मुजफ्फरनगर और खतौली के बीच रेलवे लाइन के इंटरलाकिंग के चलते मुरादाबाद मंडल मुख्यालय की ओर से ऋषिकेश-दिल्ली और दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेम को 18 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो जाएगा।