फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोने तक पहुंच रहा विकास: निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। हरिद्वार संसदीय सीट से वर्ष-2014 में लोकसभा सदस्य चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री, कवि एवं साहित्यकार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का दावा है कि उनका अभी तक का करीब चार साल का कार्यकाल विकास के लिए समर्पित रहा है। उनके संसदीय क्षेत्र में विकास के करीब 20 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। आजादी के बाद से विकास का इतना बड़ा खाका कभी नहीं खींचा गया। जनता से दूरी बनाए रखने के विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए उनका दावा है कि वे अधिक से अधिक समय जनता के बीच बिताते हैं। कुंभ को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित करने को उपलब्धि बताते हुए डॉ. निशंक ने कहा कि गंगा को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाना भी उनकी मुहिम का हिस्सा है। रुड़की दौरे पर आए सांसद निशंक ने संडे इंटरव्यू में अपनी बातें साझा की।
विज्ञापन

>> जनता ने आपको भारी बहुमत से जिताया था। जनता की उम्मीदों पर कहां तक खरे उतरे।
जवाब: जनता के सीधा संवाद मेरी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। वर्ष 2014 में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे उस समय भरपूर प्यार दिया जब तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी से उनका चुनावी मुकाबला था और पूरी सरकार चुनाव मैदान में थी। जनता के इस प्यार और समर्थन को मैंने विकास और उनके सुख-दुख के साथी के रूप में उपलब्ध रहकर साझा करने का प्रयास किया है।
>> आपसे जनता को काफी उम्मीदें रहती हैं। विकास के नजरिये से आपका कार्यकाल कैसा मानते हैं।
जवाब: हमारा करीब चार साल का कार्यकाल पूरी तरह विकास को समर्पित रहा। करीब 20 हजार करोड़ के विकास के काम चाहे वे नमामि गंगे योजना के अंतर्गत हो, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुरल डेवलेपमेंट योजना के तहत सड़कों या फिर रेलवे आदि की योजना के तहत सभी क्षेत्रों में विकास का बड़ा खाका खींचा गया है। शहर से लेकर देहात तक विकास की किरणें पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन

>> विपक्ष का आरोप है कि आप जनता के बीच नहीं रहते। क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं।
जवाब: यह केवल दुष्प्रचार है। मेरा सारा समय क्षेत्र में बीतता है, लेकिन पार्टी की ओर से कई बार जिम्मेदारियां देने के कारण बाहर जाना पड़ता है। लोकसभा समिति का भी मैं अध्यक्ष हूं। साहित्यकार और कवि के रूप में भी मैं अपनी सेवाएं दे रहा हूं। हाल ही में भूटान में मुझे हैप्पीनेस अवार्ड प्रदान किया गया। मेरी सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग मुझे हमेशा अपने बीच देखना चाहते हैं।
>> : क्षेत्र के किसान आंदोलनरत हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है।
जवाब: ऐसा नहीं है। किसानों समेत सभी वर्गों के हितों की रक्षा के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। मैं लगातार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रयासरत हूं।
>> कुंभ को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। आप गंगा और हिमालय के लिए लगातार काम करते रहते हैं इस उपलब्धि को कैसे देखते हैं।
जवाब: कुंभ के बहाने हरिद्वार विश्व की धरोहर बना है। यह पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। गंगा को भी विश्व की धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए मुहिम जारी है।
>> : राजनीतिक दलों ने मिशन 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। क्या राजनीतिक परिदृश्य देखते हैं।
जवाब: केंद्र की मोदी सरकार ने देश को दुनिया में नई शक्ति के रूप में स्थापित किया है। मोदी सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। वर्ष 2019 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें