लक्सर। निरंकारी मिशन के संत बाबा हरदेव के 64वें जन्मदिवस पर वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। सच्चाई के रास्ते थोड़ा कठिन जरूर होते है, लेकिन बाद में उनका आनंद कुछ अलग ही होता है।
शनिवार को बाबा हरदेव सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने निरंकारी मिशन और बाबा हरदेव सिंह के जीवन के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में परमपिता परमेश्वर को हमेशा याद रखना चाहिए। परमेश्वर की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। व्यक्ति को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। यह रास्ता कठिन जरूर होता है, लेकिन बाद में व्यक्ति को उस में अत्यंत सुख की प्राप्ति होती है। इसके बाद मिशन के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर डॉक्टर जार्ज सैमुअल, नीरज कुमार, प्रदीप, संजय गांधी, राकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, खड़क सिंह, मुकेश कुमार, अजय कुमार, आनंद कुमार, पुष्पा, नरेशपाल, राजदुलारी, संजय राठी, शालू, दीपक, गंभीर सिंह, वीर सिंह, सुरेश कनौजिया एवं नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।