फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र देश का भविष्य: मदन कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि छात्र देश का भविष्य है, जिस देश का छात्र जितना होनहार होगा। वह देश उतना ही विकसित होगा। इसके लिए समाज के लोगों को भी आगे आना होगा।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से बीएसएम इंटर कालेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि देश को प्रतिभावान छात्रों की जरूरत है। इसके लिए छात्रों को लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करनी होगी। तभी वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। यह मेहनत न सिर्फ उनको बुलंदियों तक पहुंचाएगी। बल्कि देश के विकास को भी गति मिलेगी। विशिष्ट अतिथि निरुपमा गौड ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में होने वाले कार्यक्रम सराहनीय हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि मेहनत हमेशा सफल होती है। उन्होंने अच्छे अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इससे पूर्व हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ती पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर कार्यक्रम संयोजक नितिन शर्मा, एसके शर्मा, जेपी शर्मा, अरुण शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, संजीव शर्मा, सुधांशु वत्स, आदित्य शर्मा, अंकित शर्मा, अंबरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद शर्मा, रजनीश शर्मा, अनूप शांडिल्य, सतीश कौशिक, अश्वनी कौशिक, जलज गौड, रमेश चंद शर्मा, पंकज शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा, दीपक कौशिक, प्रमोद शर्मा, सचिन शर्मा, राजीव भारद्वाज, राजू गौतम, शिव कुमार भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा, अशोक शर्मा आर्य, ओडी शर्मा, दिनेश शर्मा, धर्मवीर, रामगोपाल शर्मा, पंडित राकेश शुक्ला, अरुण शर्मा, दीपक भारद्वाज, प्रदीप भार्गव, वेद मणि शर्मा, संदीप कौशिक, अतुल हरित, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें