फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली में लापरवाही पर दो संग्रह अमीनों की होगी विभागीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (जेएम) नितिका खंडेलवाल ने राजस्व वसूली के लिए संग्रह अमीनों की बैठक ली। वर्तमान सत्र में अब तक राजस्व वसूली का महज 30 प्रतिशत राजस्व ही प्राप्त किया जा सका है। जेएम ने दो संग्रह अमीनों के कार्यों में अधिक लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रुड़की तहसील में मार्च, 2019 तक करीब 30 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की जानी है। लेकिन अब तक इसका 30 प्रतिशत ही वसूल हो पाया है। जबकि मार्च तक लक्ष्य हासिल करने के लिए अब तक 50 प्रतिशत वसूली हो जानी चाहिए थी। इसे लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने मंगलवार को संग्रह अमीनों की बैठक बुलाई थी, जिसमें राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने दो संग्रह अमीनों भरतवीर और अमित कुमार के कार्यों में अधिक लापरवाही पाई। उन्होंने बताया कि दोनों संग्रह अमीनों की ओर से पत्रावलियों को लंबित किए जाने की बात सामने आई है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में लापरवाही साबित होने पर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। इस दौरान जेएम ने अन्य संग्रह अमीनों को भी वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार मंजीत सिंह समेत सभी संग्रह अमीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें