फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कार्रवाई के लिए बीडीओ ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

सूचना के अधिकार के तहत गांव में किए गए विकास कार्यों की जानकारी न देने पर सूचना आयोग ने ग्राम प्रधान पर जुर्माने लगाया। प्रधान के जुर्माना राशि जमा न करने पर अब बीडीओ ने जिला पंचायतराज अधिकारी को आरोपी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

झीवरहेड़ी निवासी विनय सैनी ने अपने गांव के ग्राम प्रधान से विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी। प्रथम अपील करने पर भी प्रधान ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद कार्यकर्ता की ओर से सूचना आयोग में द्वितीय अपील की गई, जिसमें सूचना आयोग ग्राम प्रधान पर 25 हजार रुपये का जुर्माने लगाने के आदेश दिए। सूचना आयोग ने वर्ष 2017 में 31 अगस्त, 31 अक्टूबर और 20 दिसंबर को भी ग्राम प्रधान को जुर्माना राशि जमा करने के आदेश दिए थे। लेकिन ग्राम प्रधान ने सूचना आयोग में जुर्माने की राशि जमा नहीं की। अब जुर्माना राशि जमा करने के लिए लक्सर के खंड विकास अधिकारी चंदन लाल राही ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर ग्राम प्रधान के धनराशि जमा न करने की शिकायत की। उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, जब इस बाबत ग्राम प्रधान से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें