फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परखी साफ व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पीयर एसिसमेंट के तहत स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर नैनीताल जिले से आई स्वास्थ्य विभाग के तीन सदस्यीय टीम ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं जांची। टीम ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। टीम रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य निदेशालय को भेजेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय के कुमाऊं निदेशक के कार्यालय में तैनात दीपक कांडपाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सिविल अस्पताल पहुंची। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त थी। टीम अस्पताल में सफाई, वार्ड की व्यवस्थाएं, ट्रामा सेंटर, नर्सिग रूम, ओपीडी और, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, प्रसूति गृह और ऑपरेशन थियेटर आदि की व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत भी की। अस्पताल में उपलब्ध डॉक्टर और अन्य स्टाफ के बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई। टीम में शामिल डॉ. रुपेश ममगाईं ने बताया कि चार्ट के अनुसार सभी कर्मचारियों से सवाल जवाब किए गए। एनएचएम की ओर से तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। टीम ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। अस्पताल का नक्शा और विद्युत पैनलों पर साइन के साथ ही सेवा का अधिकार का को लेकर अस्पताल में फ्लैक्स लगाया गया था। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में नगर निगम प्रशासन ने भी सहयोग किया। टीम लीडर की ओर से रिपोर्ट बनाकर स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी जाएगी। वहां से रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र की टीम निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम में शामिल डॉ मिथलेश बिष्ट, सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि, रोहित कुमार, दिव्यांशु शर्मा, मनोज नवानी, विनोद कुमार, डॉ.उत्कर्ष, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें