फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद पर प्रश्नोतरी में नागार्जुन टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नागार्जुन टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के सचिव डा. रकम सिंह, निदेशक मनोज कुमार गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इन्होंने प्रतियोगिता को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डा. रकम सिंह नेे कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से छात्रों में उत्साहवर्द्धन के साथ अपने विषयों में ज्ञानवर्द्धन होता है। निदेशक मनोज कुमार गोयल ने प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को उपयोगी जानकारी दी। प्रतियोगिता में सोलह प्रतिभागी छात्र- छात्राओं के आयुर्वेद आचार्यों के नाम पर भावप्रकाश, माधव, नागार्जुन, शारंगधर समूह बनाए गए। प्रतियोगिता में आयुर्वेद के गूढ़ विषयों से प्रश्न पूछे गए। इस दौरान छात्रा कनिका, स्वीटी, विशाखा, छात्र अभिषेक की टीम नागार्जुन प्रथम व छात्रा तनुजा, मोनिका, छात्र वरुण, शाहिद की माधव टीम द्वितीय रही। डा. चेतन, डा. रजनीकांत, डा. कमलेश्वर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. प्रदीप कुमार, रजिस्ट्रार ओपी सिंह, डा. कन्हैया लाल, डा. चारु, डा. सरोज पांडे, डा. दीपिका वर्मा, डा. स्पूर्ति , डा. शीफू, डा. अजय, डा. मयंक, डा. विवेक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें