रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में मंगलवार को हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विवि प्रशासन, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने 251 छायादार, फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण जागरुकता रैली निकालकर पॉलीथिन प्रतिबंध, गंदगी न फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्लीन उत्तराखंड, ग्रीन उत्तराखंड मिशन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
हरेला पर्व पर पौधरोपण कार्यक्रम व पर्यावरण संरक्षण जागरुकता रैली का शुभारंभ प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में शिक्षण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर अपनी सक्रिय भागेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को गंदगी न फैलाने और आसपास सफाई रखने की शपथ ली। इस अवसर पर रोपे गए पौधों में नीम, अमरुद, पॉम, आंवला, बेल, तुलसी, पपीता आदि के पौधे शामिल रहे। इस मौके पर निदेशक शोध डॉ. एसबी शर्मा, परीक्षा नियंत्रक अनुपम गुप्ता, अध्यक्ष अनुशासन समिति प्रेमवीर सिंह, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, प्राचार्य डॉ. जीके सक्सेना, डॉ. कनु ओहरी, डॉ. तरुण, डॉ. मनोज, प्रदीप कौशिक और विपुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।