फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से स्टेशन में मिलेगी दुपहिया वाहनों को पार्किंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों को दुपहिया वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक स्टैंड का ठेका उठ गया है। एक मई से पार्किंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी तक यात्री अपने वाहनों को स्टेशन परिसर में ही इधर उधर खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों के पार्किंग की सुविधा है। रेलवे की ओर से समय-समय पर इन दोनों स्टैंडों का ठेका उठाया जाता है। बीते वर्ष नवंबर में दुपहिया वाहन का स्टैंड समाप्त हो गया था। इसके बाद से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों के चोरी होने का खतरा भी बना रहता है। रेल परिसर में पार्किंग की कोई निर्धारित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन स्वामी जहां तहां अपने वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं। इसके कारण जीआरपी और आरपीएफ को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों के अनुसार दुपहिया वाहन के स्टैंड का ठेका तीस लाख में तीन साल के लिए उठ गया है। एक मई से दुपहिया वाहन चालक अपने वाहन स्टैंड में खड़ा कर सकेंगे। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। संबंधित ठेकेदार से वाहनों की पार्किंग रेट की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें