रुड़की। परिवहन निगम ने अपने यूटीसीएफएमएस सिस्टम (उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन फ्लीट मैनेजमेंट) को विकसित कर दिया है। सोमवार को इस साफ्टवेयर का परीक्षण किया जाएगा। खरा उतरने पर साफ्टवेयर को ई-टिक्टिंग मशीन में फीड किया जाएगा। उसके बाद ई-टिक्टिंग मशीन में आधार कार्ड के 12 नंबर फीड किए जा सकेंगे।
विशेष श्रेणी के टिकटों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद जागे परिवहन निगम के आईटी विभाग ने यूटीसीएफएमएस सिस्टम को विकसित कर दिया है। इस सिस्टम में अभी तक आठ अंक दर्ज करने की व्यवस्था है। विशेष श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सीनियर सिटीजन अपनी यात्रा के दौरान आधार कार्ड का प्रयोग करते हैं। आधार कार्ड में 12 अंक होते हैं। वहीं निगम के परिचालक यात्रा के दौरान सीनियर सिटीजन के आधार कार्ड के आखिरी चार अंक ही दर्ज कर कर रहे थे। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद किरकिरी करवा चुका परिवहन विभाग अपने ऑनलाइन सिस्टम को अपडेट करने में जुटा हुआ था। निगम के आईटी विभाग ने यूटीसीएफएमएस को डेवलप करते हुए उसमें 12 अंक दर्ज करने की व्यवस्था कर ली है। सोमवार को इसका परीक्षण किया जाएगा। टेस्टिंग में सफल होने पर साफ्टवेयर को प्रदेश के सभी डिपो को सात से दस दिन में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
कोट
निगम के आईटी विभाग ने यूटीसीएफएमएस को विकसित कर लिया है। अब इसमें 12 अंक दर्ज करने की व्यवस्था है। सोमवार को साफ्टवेयर का परीक्षण किया जाएगा। टेस्टिंग में खरा उतरने पर साफ्टवेयर को सभी डिपो को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
दीपक जैन, महाप्रबंधक, संचालन-तकनीकी